आज कुछ ज़्यादा लिख कर तुम्हें परेशान नहीं करूँगा । भई, आज  तो  बाल-दिवस  है, बोले  तो  हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे !  बोलो है ना, क्योंकि तुम्हारे स्कूलों में आज खूब गाने वाने, डाँस, फ़ैन्सी ड्रेस  वगैरह हुआ होगा ?  तुम सबने  हुल्लड़ मस्ती और चुटकुलों के चटकारे लिये होंगे । आज तो ढेर सारी शुभकामनायें मिल रहीं होंगी । अब अगर मैं अचपन जी, तुम्हें शुभकामना न भेजूँ, यह बड़ी गड़बड़ बात हो जायेगी । लेकिन  मैं  कुछ  कँज़ूस  और  थोड़ा थोड़ा  लालची  भी  हूँ ।  बूझो  कैसे  ? वह  ऎसे  कि  मुझे  अपनी शुभकामनाओं के बदले अपना मनपसँद रिटर्न-गिफ़्ट चाहिये होता है । तो..आज  लग  जाये  एक  शर्त, कि मुझे मेरा रिटर्न-गिफ़्ट तुम सब बड़े होकर ज़रूर दोगे ? जी हाँ, आपको भारत का गौरव बन कर पूरी दुनिया को दिखाना है ! तब तो आपकी वज़ह से आपके मम्मी, पापा और अचपन जी भी फ़ेमस हो जायेंगे  Untitled अगली बार मैं बताऊँगा कि, मैं सोन-पापड़ी, पतीसा क्यों नहीं खाता । एनी गेस ?
अब तुम दिमाग लगाओ, मैं तो चला.. मेरे बहुत सारे काम पेन्डिंग पड़े हैं ।
तो.. तुम सबको हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे और अचपन जी का जय हिन्द !