अपना देश-अपनी शान
तो.. आज लग जाये एक शर्त ?
Nov 13th
आज कुछ ज़्यादा लिख कर तुम्हें परेशान नहीं करूँगा । भई, आज तो बाल-दिवस है, बोले तो हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे ! बोलो है ना, क्योंकि तुम्हारे स्कूलों में आज खूब गाने वाने, डाँस, फ़ैन्सी ड्रेस वगैरह हुआ होगा ? तुम सबने हुल्लड़ मस्ती और चुटकुलों के चटकारे लिये होंगे । आज तो ढेर सारी शुभकामनायें मिल रहीं होंगी । अब अगर मैं अचपन जी, तुम्हें शुभकामना न भेजूँ, यह बड़ी गड़बड़ बात हो जायेगी । लेकिन मैं कुछ कँज़ूस और थोड़ा थोड़ा लालची भी हूँ । बूझो कैसे ? वह ऎसे कि मुझे अपनी शुभकामनाओं के बदले अपना मनपसँद रिटर्न-गिफ़्ट चाहिये होता है । तो..आज लग जाये एक शर्त, कि मुझे मेरा रिटर्न-गिफ़्ट तुम सब बड़े होकर ज़रूर दोगे ? जी हाँ, आपको भारत का गौरव बन कर पूरी दुनिया को दिखाना है ! तब तो आपकी वज़ह से आपके मम्मी, पापा और अचपन जी भी फ़ेमस हो जायेंगे अगली बार मैं बताऊँगा कि, मैं सोन-पापड़ी, पतीसा क्यों नहीं खाता । एनी गेस ? अब तुम दिमाग लगाओ, मैं तो चला.. मेरे बहुत सारे काम पेन्डिंग पड़े हैं । तो.. तुम सबको हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे और अचपन जी का जय हिन्द !
Technorati Tags: Childrens Day,14th November,Chacha Nehru,achpan pachpan bachpan More >

